header ads

Besan Ke Laddu Ghar Par Kaise Banaye - बेसन के लड्डू घर पर कैसे बनाए


Besan Ke Laddu Ghar Par Kaise Banaye - बेसन के लड्डू घर पर कैसे बनाए 







दोस्तों आज हम घर पर बेसन के लड्डू कैसे बना सकते है ये आज की रेसिपी में हम जानिंगे वो भी आसान तरीको में बेसन के लड्डू को कैसे बनाते है इस रेसिपी को सिखने के बाद आप भी बाजार की तरह ताज़े बेसन के लड्डू का घर पर ही आंनद ले पाएंगे। तो आइये जानते है आज की रेसिपी के बारे में। 


 

Besan Ke Laddu बनाने के लिए आवश्यक सामग्री


बेसन 
2 कप 
बुरा
कप 
घी
1/2 कप 
इलायची पाउडर 
1/4 चम्मच 
काजू
20 ग्राम 
बादाम 
20 ग्राम 
पिस्ता 
20 ग्राम
 



दोस्तों बेसन के लड्डू बनाने के लिए हम सबसे पहले एक कढ़ाई लेंगे इसके बाद हमे गैस को जला लेना है अब कढ़ाई को गैस पर थोड़ी देर के लिए गर्म होने देना है जब कढ़ाई अच्छी तरह से गरम हो जाये तो फिर इसके बाद हमे 7 से 8 बड़े चम्मच घी को कढ़ाई में दाल देंगे घी के गरम होने का इंतजार करेंगे जब घी अच्छे से गरम हो जाये तो अब हमे गरम घी में बेसन डालना है एक बात का ध्यान रखे की बेसन को घी में एक साथ नहीं डालना है बल्कि थोड़ा - थोड़ा कर के ही डालना है। अब हमे गैस की आंच को मध्यम पर रखेंगे और फिर बेसन को एक बड़ी चम्मच से  धीरे -धीरे हिलाएंगे। 


ताकि बेसन घी के साथ अच्छे से मिल जाए अब हमे गैस की आंच को एक दम कम कर देना है। बेसन को हमे तब तक भूनेंगे जब तक बेसन का रंग ब्राउन कलर का नहीं हो जाता है तब तक बेसन को लगातार चम्मच से हिलाते रहेंगे आपको बेसन को भूनते समय एक बात का ध्यान रखना है आपको थोड़ा धैर्य रखना है क्योकि बेसन के लड्डू बनने में तोडा ज्यादा समय लगता है। अब हमे बेसन को काम से काम 30 मिनट तक भूनना है। 30 मिनट होंगे के बाद हमे बेसन में थोड़ा घी मिला लेना है घी मिलाने के बाद हमे बेसन को घी के साथ अच्छे से मिला लेना है फिर बेसन को कम से कम 10 मिनट भूनना है एक बात का ध्यान रखे जब तक बेसन से घी बहार नहीं निकल जाता तब तक हमे बेसन को अच्छे से भूनते रहना है दोस्तों 


अब आप सोच रहे होंगे की में आपको इतना ज्यादा घी क्यों बता रहा हूँ तो दोस्तों बेसन के लड्डू का असली स्वाद तब ही आता है जब घी बेसन के साथ अच्छे से डाला हो अगर हम कम-कम घी डालेंगे तो हम बाजार के जैसे बेसन के लाडू का मज़ा घर पर नहीं ले पाएंगे। जब बेसन से घी बहार निकलने लगे तो हमे बेसन को एक बड़ी चम्मच से तेज़-तेज़ लगातार हिलाते रहना है अब थोड़ी देर के बाद बेसन में एक बड़े चम्मच से पानी डालना है फिर बेसन को चम्मच से मिलते रहना है।थोड़ा पानी हमने इसलिए मिलाया है ताकि बेसन के लड्डू में झाग आएगा और फिर कुछ देर के बाद हमारे लड्डू का मिश्रण दाने दार बन जायेगा थोड़ा पानी मिलाने से हमारे बेसन के लड्डू में स्वाद भी आएगा और देखने पर चमकदार भी दिखेंगे।  


अब हम ड्राई फ्रूट्स मिलाएंगे सबसे पहले हम काजू मिलेंगे फिर बादाम भी मिलाएंगे ड्राई फ्रूट्स मिलाने के बाद हम बेसन को अच्छे से काजू और बादाम के साथ मिलाना है। अब मिलाने के बाद बेसन को हम अच्छे से थोड़ा और भून लेंगे अब थोड़ी देर भुनने के बाद हम गैस को बंद कर देंगे। अब हमे बेसन के लड्डू का मिश्रण को एक प्लेट में निकाल लेना है। कुछ देर तक हमे लड्डू के मिश्रण का ठंडा होने तक इंतज़ार करना है। 
जब लड्डू का मिश्रण ठंडा हो जाए तब हमे इलायची पाउडर मिलाना है और इलायची पाउडर मिलाने के बाद अब हमे 1 /2 कप बुरा ( पिशि हुई चीनी का मिश्रण  ) डालना है सारी सामग्री डालने के बाद अब हमे इलायची पाउडर और बुरा को अपने हाथो से मिक्स करना है  थोड़ी देर मिक्स करने के बाद अब हमे 2 बड़े चम्मच घी डालना है फिर बेसन को अच्छे मिक्स करेंगे। 


थोड़ी देर बाद जब अच्छे से लाड्डू का मिश्रण मिल जाये तो इसके बाद हमे थोड़ा सा लड्डू का मिश्रण अपने हाथो पर लेंगे और गोल आकार में अपने पसंद के हिसाब से लड्डू बनाएँगे। गोल आकार के लड्डू बनाने के बाद अब हम 2 छोटे टुकड़े पिस्ता के लगाएंगे। फिर इससे लड्डू के आकर में गोल बनाएँगे इससे हमारे लड्डू दिखने में बहुत ही ज्यादा सुन्दर लगेंगे। इसी तरह से हम एक - एक करके लड्डू के मिश्रण में गोल आकर के बेसन के लड्डू बनाएँगे। सारे लड्डू बनने के बाद अब हम बेसन के लड्डू को हवा बंद डिब्बे ( airtight container ) में रखेंगे और फिर कुछ देर के बाद हम घर पर बने ताज़े और स्वादिष्ट बेसन के लड्डू का आनंद ले पाएंगे। 


Gajar Ka Halwa Ghar Par Kaise Banaye

Besan Ke Laddu Ghar Par Kaise Banaye

Gulab Jamun Ghar Par Kaise Banaye

Rasgulla Ghar Par Kaise Banaye



दोस्तों आज हमने घर पर स्वादिष्ट बेसन के लड्डू बनाने की रेसिपी सीखी है आशा  करता हूं आपको यह पोस्ट पसंद आएगी


Post a Comment

0 Comments