header ads

Rasgulla Ghar Par Kaise Banaye - रसगुल्ला घर पर कैसे बनाए


Rasgulla Ghar Par Kaise Banaye - रसगुल्ला घर पर कैसे बनाए




दोस्तों आज मैं आपके साथ रसगुल्ले बनाने का बहुत ही आसान तरीका शेयर करने जा रहा हूं  अगर आप मेरे बताए  गए  टिप्स को फॉलो करोगे तो आप मार्केट जैसे रसगुल्ले घर पर भी बना पाएंगे और खाने में इतना स्वादिष्ट  मिठास भरा आनंद आएगा.  तो चलिए शुरू करते हैं  रसगुल्ले बनाने की विधि। 



Rasgulla बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

दूध
2 लीटर
मैदा
1 - 2 चम्मच 
नींबू 
5 - 6 चम्मच 
चीनी
500 - 600 ग्राम 



रसगुल्ले बनाने के लिए सबसे पहले  लेंगे  गाय का 2 लीटर दूध अगर गाय का नहीं है तो आप  बाजार से पाउडर वाला दूध भी ले सकते हैं और दूध को उबलने के लिए  रख देंगे और इसके बाद एक चम्मच  मैदा लेंगे या आप मैदा की जगह पर सूजी भी यूज कर सकते हैं. इसके बाद एक बड़े  साइज के नींबू को  बीच से काटे लेंगे और  4 से 5 टेबल स्पून नींबू का रस  निकाल  लेंगे अच्छे से रस निकालने के बाद नींबू के रस को छलनी से छान लेंगे। 


चासनी बनाने के लिए  हमें  डेढ़ कप से दो  कप चीनी  लगभग (400 से 500 ग्राम)  चीनी की जरूरत पड़ेगी. अब इसके बाद दूध को खूब उबालकर उसे कम से  कम 5 से 10 मिनट तक का ठंडा होने के लिए छोड़ देंगे और अब  हम दूध में नींबू का रस डालेंगे  ध्यान रखें जितना नींबू का रस है  उतना ही हम नींबू के रस में  पानी  डालेंगे अगर हम डायरेक्ट  नींबू का रस  दूध में  डालेंगे तो जो छेना है बहुत ही ज्यादा हार्ड बनेगा इसीलिए नींबू के रस में पानी डालना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। 



अब हम दूध में नींबू का रस डालेंगे  ध्यान रखें एक साथ हम नीबू का रस नहीं डालेंगे  पहले थोड़ा सा नींबू का रस दूध  डालेंगे फिर उसके बाद  एक  चम्मच  लेंगे और  दूध को हल्के हाथों से हिलायेंगे   ध्यान रखें एक साथ नींबू का रस डालने से  छेना बहुत ही ज्यादा हार्ड बन जाता है  इसलिए नींबू को थोड़ा-थोड़ा डालें और दूध को चम्मच से हल्के हाथों  से हिलाते रहेंगे  जब दूध फटने लगे तो हमे थोड़ी देर के लिए गैस को ऑन करना है और दूध को अच्छे से फाड़ लेना है जब दूध अच्छे से फट जाए तो हमे गैस बंद कर लेनी है। 



अब हमें  छेना और पानी को अलग अलग करना है  इसके लिए अब हम किसी गहरे बर्तन में सूखा कॉटन का कपड़ा डालेंगे और उस कपड़े के ऊपर फटा हुआ दूध डालेंगे कपड़े को चारों तरफ से पकड़ेंगे और छेने से पानी को अच्छे से  निचोड़ लेंगे इसके  बाद छेना में से खट्टे  पन  को हटाने के लिए  हमें  छेना को पानी से  साफ कर धो लेंगे और फिर छेने से पानी को अच्छे से निचोड़ लेंगे अब कपड़े  में  एक गांठ लगा लेंगे और  छेने को 1:30 से 2 घंटे  तक के लिए कहीं पर टांग देंगे जब छेने से सारा पानी निकल जाए तो हम छेने को किसी बर्तन में लेंगे और उसे अच्छे से मसल लेंगे अब मसलने के बाद छेना में एक से दो चम्मच मैदा डालेंगे और फिर छेना को अच्छे से  मसल लेंगे  ताकि यह सॉफ्ट हो जाए,अच्छे से मसलने के बाद छेना से छोटे-छोटे रोल बना लेंगे ध्यान दें जरूरी नहीं है कि आप छोटे-छोटे  ही रोल बनाएं आप अपने हिसाब से बना सकते हैं आपको किस साइज के रसगुल्ले पसंद है उसी अनुसार आप रोल बनाएं। 


अब एक कढ़ाई  लेंगे या आप  कढ़ाई  की जगह पर  कुकर  भी सकते हैं या एक बड़ा भगोना ले सकते हैं  अब कढ़ाई में  दो कप चीनी  डालेंगे  उसके बाद  4  कप  पानी डालना है फिर उसके बाद  चीनी को  मिक्स करेंगे जब तक  चीनी  पानी में अच्छे से   धूल ना जाए  और गैस  की आँच   तेज कर देंगे  और चीनी को  चम्मच से हिलाते रहेंगे। जब तक चीनी पानी में अच्छे से  घुल ना जाए।  अब अगर  पानी से भाप  निकलने लगे तो थोड़ी देर बाद  कढ़ाई में छेना की रोल  को चीनी और पानी के मिश्रण  में  एक-एक करके ही डालेंगे और गैस की आँच  तेज कर देंगे  और 4 से 5 मिनट के लिए अच्छे से छेना को पकने देंगे  उसके बाद छेना को एक चम्मच से हल्के हल्के पलटेंगे  ताकि छेना दोनों ओर से  अच्छे से  पक जाए  फिर उसके बाद थोड़ी देर और पकने के लिए छोड़ देंगे , अगर  चासनी   गाड़ी होने लगे तो  थोड़ा-थोड़ा चम्मच से पानी डालेंगे  अब लगभग 10 से 15  पकाने के बाद  गैस को बंद कर  देंगे  और इसके बाद अब छेना को ठंडा होने के लिए छोड़ देंगे। 



जब  छेना ठंडा हो जाए तो उसे किसी बर्तन में निकाल लेंगे  और अब छेना को 2 से 3 घंटे के लिए फ्रिज पर डाल देंगे  जब  रसगुल्ले फ्रिज  में   अच्छे से टाइट हो जाए   तो आप रसगुल्ले को आसानी से सर्व कर सकते हैं। 



Gajar Ka Halwa Ghar Par Kaise Banaye

Besan Ke Laddu Ghar Par Kaise Banaye

Gulab Jamun Ghar Par Kaise Banaye


दोस्तों आज हमने घर पर स्वादिष्ट रसगुल्ले बनाने की रेसिपी सीखी है आशा  करता हूं आपको यह पोस्ट पसंद आएगी। 


Post a Comment

0 Comments