header ads

Cheese Macaroni Ghar Par Kaise Banaye - चीज़ मैकरोनी घर पर कैसे बनाए


Cheese  Macaroni Ghar Par Kaise Banaye - चीज़ मैकरोनी घर पर कैसे बनाए






दोस्तों आज  हम  चीज़ मैकरोनी घर पर कैसे  बनाए की रेसिपी  शुरू करने जा रहे हैं इस रेसिपी को हम बिना  किसी और सामग्री के चीज़ मैकरोनी बनाने जा रहे हैं अगर आप मेरी  बताई गई बातों को पालन  करेंगे तो आप भी बाजार जैसे चीज़ मैकरोनी  का  आनंद घर पर ले सकेंगे तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं आज की रेसिपी चीज़ मैकरोनी बनाने की। 


Cheese  Macaroni बनाने के लिए आवश्यक सामग्री



मैकरोनी 
2 कप  200 ग्राम 
नमक 
1 - 2 चम्मच  स्वाद अनुसार
तेल 
5   चम्मच 
बीन 
2 चम्मच  बारीक़  कटी हुई 
प्याज़  
गाजर 
1 / 2  बारीक़ कटा हुआ 
गोभी  
10 - 12 टुकड़े बारीक़ कटे गए  
काली मिर्च पाउडर 
1 / 2 चम्मच 
गरम मसाला 
1 चम्मच 
हरा धनिया 
2  चम्मच 
टोमेटो सॉस   
4  चम्मच 
रेड चिली सॉस  
1 चम्मच 
सुखी लाल मिर्च   
1 / 2 चम्मच 
चीज़ 
4 - 5 चम्मच 


दोस्तों शुरू करते है चीज़ मैकरोनी बनाने की रेसिपी सबसे पहले हमे मैकरोनी को पानी में उबालना है। मैकरोनी उबालने के लिए हम गैस जला लेंगे फिर एक बड़े बर्तन में 5 कप पानी डालेंगे और साथ में 1 चम्मच भी डालेंगे , नमक डालने से मैकरोनी में नमक का टेस्ट भी आता है और साथ मैकरोनी जल्दी भी पानी उबाल जाती है अब पानी के उबलने का इंतज़ार करेंगे। जब पानी अच्छे से उबलने लगे तो हम उबलते पानी में 2 कप मैकरोनी डाल देंगे। अब हमे मैकरोनी को 10 मिनट तक पकाना है या तब तक पकाना है जब तक मैकरोनी अच्छे से सॉफ्ट नहीं हो जाती है। 


मैकरोनी पकी है या नहीं यह जानने का पहला तरीका यह है की हम मैकरोनी को खा कर चेक कर सकते है और दूसरा तरीका यह है मैकरोनी को चेक करने का हमे मैकरोनी को हाथ से दबा कर चेक करना है अगर मैकरोनी इस्सपुंजी लग रही है तो इसका मतलब हमारी मैकरोनी अच्छे से पक चुकी है। मैकरोनी उबलने के बाद हम गैस बंद कर लेंगे और फटा-फट से उबली हुई मैकरोनी को छननी से छान लेंगे और अब छानने के बाद हम मैकरोनी को एक प्लेट निकाल कर एक कोने में रख देंगे। अब हम मैकरोनी के लिए चीज़ सॉस तैयार करना है इसके लिए हम एक नॉन स्टिक की कढ़ाई लेंगे और कढ़ाई को गैस पर गरम होने लिए रखेंगे कढ़ाई गरम होने के बाद हम 4 बड़े चम्मच तेल डाल देंगे। 


जब तेल गरम होने लगे तब हम तेल में 1 चम्मच जीरा डालेंगे और इसके बाद हम डालेंगे 1 चम्मच  लसुन बारीक़ कटे हुए और साथ ही में हम डालेंगे 1 चम्मच कटी हुई हरी मिर्च और अब दोनों को  तेल में 2 मिनट तक अच्छे पकाएंगे। लसुन और हरी मिर्च को 2 मिनट तक पकाने के बाद हम 1 बड़ा दाना प्याज़ का बारीक़ कटा हुआ डालेंगे। अब हम प्याज़ को 1 मिनट तक पकाएंगे फिर 1 मिनट के बाद हम 1 चम्मच नमक डालेंगे , आप अपने स्वाद अनुसार भी नमक का इस्तेमाल कर सकते है और साथ ही में 1 / 2 चम्मच काली मिर्च पाउडर डाल देंगे। 


अब हम बारीक़ कटी हुई सब्जिया डालेंगे जैसे थोड़े बारीक़ कटे हुए गाजर डालेंगे इसके हम बारीक़ हुई गोभी डालेंगे और साथ हम बारीक़ कटी हुई बीन भी डाल लेंगे। अब सबको 2 मिनट तक अच्छे से मिला कर पकाएंगे 2 मिनट होने के बाद हम 1 चम्मच रेड चिल्ली सॉस डालेंगे इसके बाद हम डालेंग 3 टमाटर का पेस्ट। टमाटर का पेस्ट बनाने के लिए हम लेंगे 3 टमाटर लेंगे और उन्हें काट कर मिक्सी पर अच्छे से पीस लेंगे। अब टमाटर के पेस्ट को अच्छे  से मिक्स कर लेंगे फिर हम टमाटर को 2 मिनट तक पकाएंगे। 2 मिनट टमाटर को अच्छे से पकाने के बाद हम 3 बड़े चम्मच टोमेटो कैटचप डालेंगे टोमेटो कैटचप हमने इसलिए डाला है क्योकि सभी मसालों का टास्ते बैलेंस हो जाता है। अब हमे फिर से 2 मिनट के लिए सब को पकाना है। 


इसके बाद फिर हम 1 चम्मच हरे धनिया के पत्ते डाल देंगे  और साथ ही में हम 2 चीज़ क्यूब को छोटे - छोटे टुकड़ो में  काट कर डाल देंगे। अब गैस की आँच को एक दम कम करेंगे फिर हम 2 मिनट तक चीज़ पकाएंगे या तब तक पकाएंगे जब तक चीज़ अच्छे से पिगल नहीं जाती है। चीज़ अच्छे से पिघलने के बाद हम उबले हुए मैकरोनी डालेंगे फिर हम 1 गिलास पानी डालेगें और कम से कम 2 मिनट तक पकाएंगे या जब तक मैकरोनी में  1 या 2 उबाल नहीं आ जाता है।  इसके बाद हम गैस बंद करके चीज़ मैकरोनी को निचे निकल लेंगे। फिर आप घर पर ही स्वादिष्ट चीज़ मैकरोनी का आनंद ले पाएंगे। 




दोस्तों आज हमने घर पर स्वादिष्ट चीज़ मैकरोनी बनाने की रेसिपी सीखी है आशा  करता हूं आपको यह पोस्ट पसंद आएगी

Post a Comment

0 Comments