header ads

Anda Curry Ghar Par Kaise Banaye - अंडा करी घर पर कैसे बनाए


Anda Curry Ghar Par Kaise Banaye - अंडा करी घर पर कैसे बनाए 




दोस्तों आज  हम  अंडा करी घर पर कैसे  बनाए की रेसिपी  शुरू करने जा रहे हैं अगर आप मेरी  बताई गई बातों का पालन  करेंगे तो आप बाजार जैसे अंडा करी का  आनंद घर पर ले सकेंगे तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं आज की रेसिपी अंडा करी  बनाने की।


Anda Curry बनाने के लिए आवश्यक सामग्री



अंडे 
हल्दी पाउडर  
1 चम्मच 
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर  
1  - 2    चम्मच  
प्याज़ 
1 दाना 
अदरक लसुन का पेस्ट 
1 चम्मच 
हरी मिर्च 
2 बारीक़ कटी हुई   
दही  
2 चम्मच 
धनिया पाउडर 
1  चम्मच 
काली मिर्च पाउडर 
1 / 4 चम्मच  
नमक  
2 चम्मच (सवाद अनुसार ) 
हरा धनिया 
2 चम्मच 
गरम मसाला 
1 / 2 चम्मच 


दोस्तों होटल जैसी करी बनाने के लिए हम सबसे पहले लेंगे 6 उबले हुए। अंडे उबालने की विधि जानेंगे सबसे पहले हमे गैस जला कर किसी बड़े बर्तन में हमे पानी उबलने के लिए रखना है जब पानी उबलने लगे तो हमे 6 अंडे उबलते पानी में डाल देने है इसके हमे अंडो के ऊपर से 1 चम्मच नमक डाल देना है। अंडे में नमक डालने से हमे यह फयदा होगा की जब हम उबले अंडो से बहार का छिकल निकालेंगे तो वह आसानी निकल जाये और अंडा फूटे भी नहीं इसलिए हम अंडे में 1 चम्मच नमक का उपयोग किया है। अब हम उबले अंडो में चाकू से थोड़े-थोड़े कट के निशान बना लेंगे। 


इसी हम एक-एक कर के सारे अंडो में चाकू से कट निशान बना लेंगे। हम अंडे पर कट के निशान इसलिए बना रहे है जब हम अंडो फ्राई करेंगे  तब अंडे फ्राई करते समय बीच में से फटे नहीं अगर अंडा बीच से फट जाये तो हमारी करी का स्वाद ख़राब हो सकता है। अब हम उबले अंडो में 1 / 4 चम्मच हल्दी पाउडर डालेंगे और फिर हम 1 / 2 आधा छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालेंगे और अब 1 / 4 चम्मच नमक डालेंगे। अब हम सबको अच्छे  से अंडो के साथ में मिक्स कर लेंगे। दोस्तों अगर आप चाहो तो अंडो को बिना लाल मिर्च , हल्दी पाउडर ,नमक के भी फ्राई कर सकते है लेकिन मसाले मिलाने से अंडा का रंग दिखने में भी अच्छा आता है और खाने में  स्वाद बहुत अच्छा आता है। अब हम अंडो को कुछ देर लिए साइड में रख देंगे। अब हमे मसाला पेस्ट बनाना है अब हम ग्रैंडिंग जार लेंगे . 


सबसे पहले हम उसमे डालेंगे 1 बड़ा दाना प्याज़ का बारीक़ कटा हुआ और 2 हरी मिर्च कटी हुई डालेंगे और अब हम 1 / 4 कप हरे धनिया के पत्ते डालेंगे। अब हम जार का ढक्कन बंद कर देंगे और अब सबको मिक्सी में पिस लेंगे अब पेस्ट को हम अलग रख लेंगे। अब एक कटोरी लेंगे  और उसमें 2 चम्मच दही डालेंगे और 1 / 2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च डालेंगे और फिर हम डालेंगे 1 / 2 छोटी चम्मच धनिया पाउडर और अब हम डालेंगे 1 / 2 छोटी चम्मच जीरा पाउडर और आखिरी 1 / 4 चम्मच काली मिर्च पाउडर। अब हम मसलों को दही एक साथ अच्छे से मिक्स कर लेंगे और फिर आखिर हम इससे पैन में डालेंगे। अब हम गैस जला लेंगे और पैन गरम होने के लिए रखेंगे कुछ देर के बाद हम पैन में 2 चम्मच तेल डालेंगे। तेल गरम होने के बाद हम पैन उबले अंडो को फ्राई होने के लिए डाल देंगे। 


3 से 4 मिनट फ्राई करने के बाद हम गैस बंद कर देंगे और फिर को निकल लेंगे। अब हम करी बनाएंगे इसके लिए हम एक दूसरा पैन लेंगे और उसमें 4 बड़े चम्मच तेल डालेंगे। तेल होने के बाद हम डालेंगे 2 तेज पत्ता और फिर हम डालेंगे 1 दालचीनी का टुकड़ा इसके बाद हम डालेंगे 1 बड़ा टुकड़ा इलायची का और फिर 1 / 2 चम्मच सबूत जीरा अब हमे इसे 30 सेकंड पकाना है इसके बाद हम डालेंगे 1 / 2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर और फिर डालेंगे 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च  पाउडर अब को मिक्स कर लेंगे अब प्याज़ का पेस्ट डालेंगे। अब हम प्याज़ के पेस्ट को गैस की एक दम हलकी आँच में कम से कम 10 मिनट तक पकाना है। 10 मिनट प्याज़ को अच्छे से पकाने के बाद हम डालेंगे 1 चम्मच अदरक और लसुन का पेस्ट। अब हम अदरक और लसुन के पेस्ट को 1 मिनट तक प्याज़ के साथ पकाएंगे। 


अब हम गैस को बंद कर देंगे फिर हम मसलों ठंडा होने देंगे। मसाले ठन्डे होने के हम दही का पेस्ट डाल देंगे और अब दही को भी प्याज़ के साथ अच्छे से मिला लेना है। अब हम गैस जला लेंगे और दही को भी प्याज़ साथ 10 मिनट तक पकाएंगे। 10 मिनट के बाद हम 1 कप पानी डालेंगे फिर अच्छे से हिला लेंगे। अब करी में फ्राई किये हुए अंडे डाल देंगे। और अब हम 7 से 8 मिनट तक करी को अंडो के साथ में पकाएंगे। 7 से 8 मिनट पकाने के बाद हम डालेंगे 1 / 2 गरम मसाला पाउडर और आखरी हम 2 मिनट के लिए और पकाएंगे 2 मिनट के बाद हम करी को किसी बर्तन में निकल लेंगे। तो दोस्तों अब आप भी इस रेसिपी को यूज़ करके घर पर ही अंडा करी का घर पर ही आनंद उठा सकते हो। 





दोस्तों आज हमने घर पर स्वादिष्ट अंडा करी बनाने की रेसिपी सीखी है आशा  करता हूं आपको यह पोस्ट पसंद आएगी


Post a Comment

0 Comments