header ads

White Sauce Pasta Ghar Par Kaise Banaye - वाइट सॉस पास्ता घर पर कैसे बनाए


White Sauce Pasta Ghar Par Kaise Banaye - वाइट सॉस पास्ता घर पर कैसे बनाए







दोस्तों आज हम घर पर वाइट सॉस पास्ता कैसे बना सकते हैं उसकी रेसिपी को बहुत ही आसान तरीकों में समझाने जा रहा हूं अगर आप मेरी बताई गई बातों को फॉलो करेंगे तो आप भी रेस्टोरेंट में बने वाइट सॉस पास्ता  का मजा घर पर ही ले पाएंगे. चलिए दोस्तों शुरू करते हैं वाइट सॉस पास्ता बनाने की रेसिपी. 


White Sauce Pasta बनाने के लिए आवश्यक सामग्री



पास्ता 
2 कप  200 ग्राम 
नमक 
1 - 2 चम्मच  स्वाद अनुसार
तेल 
1 / 2  चम्मच 
Vegetables : 
मक्खन 
2 चम्मच 
प्याज़  
गाजर 
शिमला मिर्च   
1 / 2 
काली मिर्च पाउडर 
1 / 2 चम्मच 
Sauce : 
मक्खन 
4 चम्मच 
मैदा 
4 चम्मच 
दूध   
2 कप 
काली मिर्च पाउडर  
1 / 2 चम्मच 
सुखी लाल मिर्च   
1 / 2 चम्मच 
चीज़ 
4 - 5 चम्मच 


दोस्तों वाइट सॉस पास्ता बनाने के लिए हम सबसे पहले पास्ता को उबालना है। अब हमे  2 कप पास्ता लेना है   यानि  लग भग 200 ग्राम पास्ता लेना है अब हमे  गैस पर 5 से 6 कप पानी गरम होने के लिए रख देना है अब हम उबले पानी 1 चम्मच नमक डालेंगे और फिर इसके बाद 1 / 2 चम्मच तेल डालेंगे और फिर अच्छे से नामक और तेल को पानी के साथ में मिक्स कर देंगे जब पानी अच्छे से गरम हो जाये तब हमे पास्ता को पानी में डाल देना है इसके बाद पास्ता को पानी में अच्छे से मिक्स कर लेना है एक बात का हमे ध्यान रखना है 


पास्ता उबालते समय ही नमक डालना है क्योकि पास्ता के अंदर कोई भी फ्लेवर नहीं होता है अगर हम उबलती समय ही नमक डाल देंगे तो पास्ता बनाते समय बहुत अच्छा टेस्ट आता है और हमे उबालते समय ज्यादा तेल भी नहीं डालना है अगर हम ज्यादा तेल डालेंगे तो  हमारा पास्ता बहुत ज्यादा ऑयली बन जाएगा। इसलिए थोड़ा सा ही तेल का इस्तेमाल करना है। अब हमे पास्ता को 80 % तक ही पकाना है बाकि का 20 %  को हम सॉस के साथ पकाएंगे। जब 80% पास्ता उबल जाये तो हम  पास्ता छान लेंगे और फिर साफ़ पानी से पास्ता को धो लेंग।  


अच्छे से पास्ता को धोने के बाद हम  पास्ता को अलग रख देंगे। अब हमे गैस जला लेनी है और गैस पर नॉन स्टिक का पैन गैस पर गरम होने के  लिए रखेंगे। जब पैन गरम हो जाये तो हम 2 चम्मच तेल डालेंगे  जब  तेल गरम होने लगे तो फिर डालेंगे 1 चम्मच कटा हुआ लसुन और फिर लसुन हमे 30 से 40 सेकंड तक फ्राई करना है। अब हमे 1 छोटा दाना प्याज़ का लेना है और प्याज़ को बारीक़ काट लेना है। लसुन फ्राई करने के बाद कटा प्याज़ डाल देंगे। अब हमे प्याज़  को कम से कम 1 से 2 मिनट के लिए पकाना है 1 से 2 मिनट पकाने  के बाद हम बाकि की सब्जिया भी डालना शुरू करेंगे।


 सबसे पहले हम डालेंगे 1 छोटा कटा हुआ गाजर फिर इसके बाद हम डालेंगे आधा कटी हुई शिमला मिर्च  और फिर थोड़े से मक्के के दाने डालेंगे और इसके बाद अच्छे से सब को मिक्स करेंगे फिर इसके बाद हमे सब्जियों को ज्यादा नहीं पकाना है थोड़ी देर पकाने के बाद हम डालेंगे थोड़ा सा नमक और आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर और अब अच्छे से मिक्स कर लेंगे फिर मिक्स करने के बाद हमे गैस बंद कर लेना है और फिर पैन को किनारे पर रख देना है। अब हमे वाइट सॉस तैयार करना है इसके लिए हम गैस में पैन को गरम होने के लिए रखेंगे  जब पैन गरम हो जाये तो हम 4 चम्मच मक्खन डालेंगे जब मक्खन अच्छे से पिगल जाये तो फिर हम 4 चम्मच भर कर  मेदा डालेंगे। 


अब हमे मेदा को लगातार हिलाते हुए कम से कम 5 मिनट तक मध्यम गैस आंच पर पकाना है  हमे मेदा को तब तक पकाना जब तक मेदे का कच्चा पन नहीं चले जाता है और मेदा जब तक गोल्ड ब्राउन नहीं हो जाता है। जब मेदा अच्छे से पक जाए तो हमे धीरे धीरे करके 1 कप दूध मिलाना है और फिर दूध को मैदे के साथ में अच्छे से मिला लेना है अब हमे थोड़ा नमक डालना है और फिर आधा चम्मच काली मिर्ची पाउडर और आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और अब सब चीज़ो को अच्छे से मिक्स कर लेंगे और फिर कुछ देर के लिए सॉस को पकाएंगे। 


अब 2 से 3 मिनट होने के बाद हम डालेंगे सारी पकी हुई सब्जिया और साथ ही में डालेंगे उबला हुआ पास्ता। अब हम सब को अच्छे से मिक्स कर लेंगे। पास्ता को अच्छे से मिक्स करने के बाद हम सिर्फ 2 से 3 मिनट तक ही पकाना है जब 2 से 3 मिनट पास्ता अच्छे से पाक जाये तो अब हम डालेंगे 3 से 4 चम्मच चीज़। अब अंत में हमे डालना है रेड चिल्ली फलैक्स  तो दोस्तों अब आप पास्ता को प्लेट में डाल कर घर पर ही वाइट पास्ता का मज़ा ले पाएंगे। 


Aloo Masala Puri Ghar Par Kaise Banaye

Cheese  Macaroni Ghar Par Kaise Banaye 



दोस्तों आज हमने घर पर स्वादिष्ट वाइट सॉस पास्ता बनाने की रेसिपी सीखी है आशा  करता हूं आपको यह पोस्ट पसंद आएगी


Post a Comment

0 Comments