header ads

Sambar Ghar Par Kaise Banaye - सांबर घर पर कैसे बनाए


Sambar Ghar Par Kaise Banaye - सांबर घर पर कैसे बनाए  





हेलो दोस्तों आज हम सांबर को घर पर बनाने की रेसिपी को जानेंगे ताकि आप सब भी स्वादिष्ट सांबर का मज़ा घर पर उठा सकेंगे तो दोस्तों अब हम सांबर की रेसिपी को घर पर कैसे बनाए ये जानेंगे वो भी  बहुत ही आसान तरीको में।



Sambar बनाने के लिए आवश्यक सामग्री



तुअर दाल / अरहर दाल 
1 कप    150  ग्राम 
हल्दी पाउडर 
1 / 4   चम्मच
तेल 
2  चम्मच 
राई के दाने 
1 चम्मच 
मेथी के दाने 
1 / 2  चम्मच 
सुखी लाल मिर्च 
3 - 4 
हरी मिर्च 
1 - 2 
करी पत्ते 
10 - 12 
हींग 
1 / 2   चम्मच 
प्याज़ 
 
गाजर   
1
कद्दू के टुकड़े 
1 - 2 
बैंगन के टुकड़े 
10 - 12 
सिंगी 
8 - 10 
लाल मिर्च पाउडर 
1 / 2  चम्मच 
सांबर पाउडर 
2  चम्मच 
ईमली का टुकड़ा 
4 - 5 चम्मच 
प्याज़ क्यूब में 
1 / 2 


दोस्तों सांबर घर पर बनाने के लिए हम सबसे पहले लेंगे 1 कप तुअर दाल या इसे हम अरहर दाल भी बोलते है दाल कम से कम  150 ग्राम होनी चाहिए अब हम तुअर दाल को अच्छे और  साफ़ पानी से धो लेना है दाल को अच्छे से धोने के बाद हमे दाल में 3 से 4 कप पानी डालना है और कम से कम आधे घण्टे के लिए भिगाना है। जब तक़रीबन आधा घंटा हो जाए तो अब हमे  दाल को उबालना है दाल को उबालने के लिए हम लेंगे एक प्रेशर कुक्कर और कुक्कर में भीगी हुई दाल को डाल देंगे दाल डालने के बाद हमे 2 कप पानी डालना है पानी जरुरी नहीं है की आप 2 कप ही डाले आप अपने हिसाब से भी दाल में डाल सकते है। 


अब हम दाल में डालेंगे आधा चम्मच नमक और फिर नमक डालने के बाद हम डालेंगे 1 / 4 चम्मच हल्दी पाउडर अब हम कुक्कर को बंद कर देंगे और गैस जला कर दाल उबलने के लिए रख देंगे हमे दाल में 3 से 4 सिटी लगानी है या तब तक पकाना है जब तक दाल अच्छे से पक नहीं  जाती है जब दाल उबलती है तब तक हम मसाला तैयार कर लेंगे । अब हम गैस जला कर कढ़ाई को गरम होने के लिए रखेंगे इसके बाद हम 2 चम्मच तेल डालेंगे   तेल गरम होने के बाद हम डालेंगे 1 चम्मच राई  थोड़ी देर राई जब भून जाये तो अब हम आधा चम्मच मेथी के दाने इसके बाद हम डालेंगे 2 से 3 सुखी लाल मिर्च और अब हम डालेंगे 1 हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई। 


इसके बाद हम डालेंगे 10 से 12 करी पत्ता इसके बाद हम डालेंगे 1 / 4 चम्मच हींग का पाउडर दोस्तों ध्यान रखे हींग बहुत ही ज्यादा जरुरी सांबर बनाते समय इसे बिकुल भी मत मिस करना दोस्तों। अब हमे इन सब चीजों को अच्छे से मिक्स करके 1 मिनट के लिए पकाना है 1 मिनट होने के बाद हम डालेंगे 1 बड़ा दाना प्याज़ का लम्बा कटा हुआ डालना है हमे प्याज़ को 3 से 4 मिनट के लिए अच्छे से भूनना है जब तक प्याज़ के रंग हल्का गोल्डन ब्राउन नहीं हो जाता है एक बात धयान रखे हमे प्याज़ को ज्यादा नहीं भूनना है  अगर  ज्यादा भून देंगे तो प्याज़ से सांबर का टेस्ट कडवा हो जायेगा। 3 से 4  मिनट होने बाद प्याज़ गोल्डन ब्राउन जायेगा  हम डालेंगे 2 बड़े दाने टमाटर के बारीक़ कटे हुए टमाटर हम इसलिए उपयोग कर रहे  है ताकि सांबर को एक अच्छा रंग मिले और सांबर में  खट्टे पन का स्वाद आये। अब  टमाटर को 3 से 4 मिनट के लिए भूनना है हमे टमाटर  को अच्छे से तब तक भूनना है जब तक टमाटर अच्छे से सॉफ्ट नहीं होते है।


3 से 4 मिनट होने के बाद हम डालेंगे सारी सब्जिया कटी हुई। सबसे पहले हम डालेंगे 1 गाजर अच्छे से कटा हुआ और फिर इसके बाद हम  डालेंगे 10 से 12 टुकड़े पेठा इसके बाद डालेंगे 10 से 12 टुकड़े बैगन और आखिरी हम डालेंगे 8 से 10 टुकड़े शिंगा। यह जरुरी नहीं है की आप भी दोस्तों इस तरह की ही सब्जियों का इस्तेमाल करे आप चाहे तो अपनी मन पसंद की सब्जियों का भी उपयोग कर सकते है और जो सब्जी आपको पसंद नहीं तो आप उन्हें छोड़ कर दूसरी सब्जियों का उपयोग कर सकते है। अब हमे सब्जियों को 1 से 2 मिनट के लिए पकाना है 2 मिनट सब्जियों को पकाने के बाद हम डालेंगे थोड़ा सा नमक। एक बात ध्यान रखे हमने दाल उबालते समय भी नमक डाला है इसलिए हमे सब्जियों  में थोड़ा ही नमक डालना है 


अब हम डालेंगे 1 / 2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर इसके बाद हम डालेंगे 2 चम्मच भर कर सांबर पाउडर। अब हम मसालों को अच्छे से मिक्स कर लेंगे सब्जियों के साथ ताकि मसाले सब्जिओ के साथ अच्छे से मिक्स हो जाये। अब हमे डालना है 4 से 5 चम्मच इमली का पानी अब हम डालेंगे 2 कप पानी और अच्छे से मिक्स कर लेंगे। अब हम कढ़ाई के ऊपर ढक्कन लगा देंगे और कम से कम 4 से 5 मिनट तक सब्जियों को अच्छे से पकाएंगे। 4 से 5 मिनट होने के बाद हम डालनेगे आधा प्याज़ मोटा कटा हुआ  प्याज़ के बाद हम डालेंगे 1 टुकड़ा गुड़। गुड़ का इस्तेमाल हम इसलिए कर रहे है ताकि सांबर का टेस्ट खट्टा और मीठा आये। आप चाहे तो गुड़ की जगह पर चीनी का भी उपयोग कर सकते है।


गुड़ डालने के बाद हम सब्जियों को 1 मिनट के लिए पकाएंगे। 1 मिनट होने के बाद हम डालेंगे उबली हुई दाल और फिर अच्छे से मिक्स कर लेंगे अब हम उबलने का इंतज़ार करेंगे। हमे 5 से 7 मिनट तक मध्यम गैस की आंच पर उबलने देना है अब आप चाहे तो अपने हिसाब से पानी और नमक मिला सकते है। 5 मिनट तक पकाने के बाद हम डालेंगे हरा कटा हुआ धनिया और फिर धनिया को भी अच्छे से मिक्स कर लेंगे। अब  हमारा सांबर तैयार है सांबर को इटली के  साथ परोस सकते है या आप चावल के साथ भी सांबर का मज़ा उठा सकते है। 


दोस्तों आज हमने घर पर स्वादिष्ट सांबर बनाने की रेसिपी सीखी है आशा  करता हूं आपको यह पोस्ट पसंद आएगी

Post a Comment

0 Comments