French Fries Ghar Par Kaise Banaye - फ्रेंच फ्राइज घर पर कैसे बनाए
हेलो दोस्तों आज हम फ्रेंच फ्राइज को घर पर बनाने की रेसिपी को जानेंगे ताकि आप सब भी स्वादिष्ट फ्रेंच फ्राइज का मज़ा घर पर उठा सकेंगे। तो दोस्तों अब हम फ्रेंच फ्राइज की रेसिपी को घर पर कैसे बनाए ये जानेंगे वो भी बहुत ही आसान तरीको में।
French Fries बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
| आलू | |
| चाट मसाला | |
| लाल मिर्च पाउडर | |
| नमक |
तो चलिए दोस्तों अब हम फ्रेंच फ्राइज बना शुरू करते है सबसे पहले हम 4 से 5 बड़े दाने आलू के लेंगे और आलू को अच्छे तरह चाकू से छील लेंगे ध्यान रहे हमे बड़े आकार के ही आलू लेने है क्योकि बड़े आलू लेने से फ्रेंच फ्राइज ज्यादा बड़ी बड़ी बनेगी आलू छीलते छीलते ही हम साथ के साथ पानी में डालते रहेंगे अगर आलू को बिना पानी के रखेंगे तो आलू जल्दी से काले पडने लगते है। सारे आलू छिलने के बाद अब हम आलू को काटेंगे। आलू को फ्रेंच फ्राइज के आकर में कटाने के लिए हम फ्रेंच फ्राइज कटर ( French Fries cutter ) का इस्तेमाल करेंगे। ताकि जो हमारी फ्रेंच फ्राइज है वो आसानी से कट जाए और फ्रेंच फ्राइज कटर से हम एक जैसे आकर के फ्रेंच फ्राइज काट सकते है अगर आपके पास फ्रेंच फ्राइज कटर नहीं है तो आप चाकू से भी फ्रेंच फ्राइज काट सकते है।
अब सारे आलू को फ्रेंच फ्राइज कटर से काटने के बाद हम अब सभी फ्रेंच फ्राइज को पानी में भीगा देंगे कुछ देर के लिए ताकि फ्रेंच फ्राइज काले ना पड़ सके। फ्रेंच फ्राइज को तोड़ी देर भिगाने के बाद अब हमे फ्रेंच फ्राइज को पानी में उबालना है। फ्रेंच फ्राइज को पानी में उबलने के लिए हम एक बड़ा सा बर्तन लेंगे और इसके बाद हम पानी को गैस में उबालने के लिए रख देंगे कुछ देर बाद जब पानी गरम होने लगे और जब पानी गरम होने लगे तो हम एक छोटी चम्मच नमक डालेंगे और बर्तन के ऊपर ढक्कन लगा देंगे अब इसके बाद हम पानी के उबाल आने तक का इंतज़ार करेंगे कुछ देर के बाद जब पानी से उबाल आने लगे तो हम उबलते हुए पानी में कटी हुई फ्रेंच फ्राइज डाल देंगे और अब गैस की आंच को तेज़ कर देंगे। इसके बाद हम एक बर्तन से ढक्कन लगा देंगे और कम से कम 5 मिनट तक फ्रेंच फ्राइज को पानी में उबलेंगे। एक बात का धयान रखे हमे सिर्फ फ्रेंच फ्राइज को थोड़ा नरम करना होता है ज्यादा फ्रेंच फ्राइज को गलना नहीं होता है।
अब 5 मिनट होने के बाद हम फ्रेंच फ्राइज को चेक करेंगे की फ्रेंच फ्राइज नरम हुई है या नहीं। फ्रेंच फ्राइज नरम होने के बाद हम आलू के स्लाइसेस को गरम पानी से निकाल लेंगे और किसी झांझर वाले बर्तन में डाल देगे ताकि पानी आलू से अच्छी तरह निथर या निकल जाये। कुछ देर बाद जब पानी निकल जाए तो अब हमे बड़ा सूखा कॉटन का कपडा लेंगे और आलू को कॉटन के कपडे के ऊपर डालेंगे और फिर फ्रेंच फ्राइज को अच्छे से कॉटन के कपडे से पोछ लेंगे। अब अच्छे से फ्रेंच फ्राइज को पोछने के बाद हम एक प्लेट लेंगे और सारे फ्रेंच फ्राइज प्लेट में डाल देंगे। इसके बाद हमे फ्रेंच फ्राइज को कम से कम 1 घंटे के फ्रीज़र में ठंडा होने के लिए डाल देंगे। हमने फ्रेंच फ्राइज को फ्रीज़र में इसलिए डाला ताकि ऐसा करने से फ्रेंच फ्राइज क्रिस्पी और टेस्टी बनती है।
ठीक 1 घंटे के बाद हम फ्रेंच फ्राइज को फ्रीज़र से निकल लेंगे और पाएंगे की अब फ्रेंच फ्राइज अच्छी तरह से ठंडी हो गयी है या क्रिस्पी हो गयी है अब हमे फ्रेंच फ्राइज को तेल में तलना है इसके लिए हम गैस जला लेंगे और कढ़ाई में कम से कम 2 कप तेल डालेंगे और गरम होने के लिए रख देंगे। जब तेल अच्छे से गरम हो जाए तो हम फ्रेंच फ्राइज को तलने के लिए तेल में डाल देंगे ध्यान रखे जितनी फ्रेंच फ्राइज कढ़ाई में आएगी उतनी ही कढ़ाई में तलने के लिए हमे डालना है गैस की तेज़ आंच करेंगे और हलके भूरे होने तक तलेंगे। जब फ्रेंच फ्राइज हलकी भुरी होने लगे तो हम फ्रेंच फ्राइज को एक प्लेट में निकाल लेंगे। और इसी तरह से बाकि बची हुई फ्रेंच फ्राइज को भी तल लेंगे।
सारे फ्रेंच फ्राइज तलने के बाद हम फ्रेंच फ्राइज को 15 से 20 मिनट के लिए पंखे की हुवा पर सूखने के लिए रख देंगे। और 20 मिनट होने के बाद जब फ्रेंच फ्राइज अच्छी तरह से ठंडी हो जाए। तो अब हमे फ्रेंच फ्राइज को क्रिस्प बनाने के लिए फिर से तलना है। इसके लिए हम फिर से कढ़ाई में तेल को अच्छी तरह से गरम कर लेंगे और फिर कढ़ाई में जगह अनुसार हम फ्रेंच फ्राइज डाल देंगे और तब तक तलेंगे जब तक गोल्डन ब्राउन रंग के फ्रेंच फ्राइज नहीं हो जाते है इसी तरह से हम सारे फ्रेंच फ्राइज तल लेंगे और एक छननी में फ्रेंच फ्राइज को डाल देंगे ताकि सारा तेल फ्रेंच फ्राइज से निकल जाए और फ्रेंच फ्राइज को ठंडा होने के लिए रख देंगे।
जब फ्रेंच अच्छी से ठन्डे हो जाये तो आप फ्रेंच फ्राइज में थोड़ा सा चाट मसाला डाल देंगे और मिक्स कर लेंगे अब आप फ्रेंच फ्राइज को टोमेटो सॉस के साथ क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज का मज़ा घर पर ही ले सकते है.
Aloo Ka Paratha Ghar Par Kaise Banaye
Anda Curry Ghar Par Kaise Banaye
दोस्तों आज हमने घर पर स्वादिष्ट फ्रेंच फ्राइज बनाने की रेसिपी सीखी है आशा करता हूं आपको यह पोस्ट पसंद आएगी


0 Comments