header ads

Aloo Masala Puri Ghar Par Kaise Banaye - आलू मसाला पूरी घर पर कैसे बनाए


Aloo Masala Puri Ghar Par Kaise Banaye - आलू मसाला पूरी घर पर कैसे बनाए





हेलो दोस्तों आज हम आलू मसाला पूरी घर पर कैसे बना सकते है इस रेसिपी बारे में सीखेंगे ताकि आप भी रेस्टोरेंट्स की तरह स्वादिष्ट आलू मसाला पूरी का आनंद अपने घर पर ही ले पाएंगे। हम आलू मसाला पूरी को बहुत ही ज्यादा सरल तरीको से सीखेंगे तो दोस्तों अब शुरू करते है आज की रेसिपी आलू मसाला पूरी को घर पर कैसे बनाया जाता है। 



Aloo Masala Puri बनाने के लिए आवश्यक सामग्री



आटा 
1 कप 
आलू 
2  उबले हुए 
सूजी   
1 / 4  कप 
हरा धनिया 
1 / 4 कप 
अजवाइन 
1/ 2  चम्मच 
काली मिर्च पाउडर 
1/ 2  चम्मच 
नमक  
1  चम्मच  ( स्वाद अनुसार )
हल्दी पाउडर 
1   चम्मच 



आलू मसाला पूरी बनाने के लिए हम सबसे पहले लेंगे एक बर्तन में गेहू का आटा 1 कप लेंगे और 1 कप आटे में 1 / 4 कप सूजी मिलाएंगे और फिर सूजी मिलाने के बाद हम 1 चम्मच नमक  मिलाएंगे नमक मिलाने के 1 / 2 चम्मच काली मिर्च पाउडर और अजवाइन के दाने 1 / 2 चम्मच मिलाएंगे और फिर हल्दी पाउडर डालेंगे।  सारी सामग्री डालने के बाद हम आटे को अच्छे से अपने हाथो से हिलाएंगे। दोस्तों सूजी मिलाने से पूरिया एक दम फूली फूली बनती है और साथ ही एक दम क्रिस्पी बानी रहती है। 


इसलिए दोस्तों जब भी पूरी बनाए तो आप सूजी का इस्तेमाल जरूर करे।  सूजी से पूरियो में एक अलग ही स्वाद या मिठास पन आता है अब हम इसके बाद 2  मध्यम आकर के आलू को अच्छे से उबाल लेंगे और फिर हम आलू को ठंडा होने देंगे और आलू ठंडे हो जाये तो फिर हम उबले आलू लेंगे और आटे के साथ कद्दू कस करते हुए मिलाएंगे। आलू मिलाने के बाद अब हम ताज़ा हरा धनिया लेंगे और धनिया को अच्छे से चाकू से बारीक़ काट लेंगे। धनिया बारीक़ काटने के बाद हम धनिया को आटे के साथ डाल देंगे और फिर अपने हाथो से अच्छे से मिक्स करेंगे जब सब सामग्री अच्छे से मिक्स हो जाये  तब हम आटे में तोड़ा पानी डालेंगे फिर एक टाइट आटा लगा लेंगे।


दोस्तों  आटे में पानी कम ही डालनेगे क्योकि आटे में आलू भी है अगर हम ज्यादा पानी दाल देंगे तो इससे हमारा आटा गिला भी हो सकता है तो इस बात का आप सब विषेस ध्यान रखे और कम पानी लगते हुए एक टाइट आटा तैयार कर लेंगे। जब आटा अच्छे से तैयार हो  जायेगा तो हम आटे में 1 चम्मच तेल डालेंगे और फिर से आटे को अच्छे से कुछ देर तक गुदेंगे। ताकि पूरिया तलते समय फूली-फूली बने. हमने तेल का उपयोग इसलिए किया है क्योकि तेल का उपयोग करने से आटा एक दम चिकना हो जाता है। आटा अच्छे से गुदने के बाद हम आटे को किसी बर्तन से 10 मिनट  के लिए ढक कर रख देंगे।


जब 10 मिनट हो जाये तो फिर से आटे से बर्तनउठाएंगे और फिर से आटे को 1 मिनट के लिएगुदेंगे । 1 मिनट अच्छे से आटे को गुदने के बाद हम आटे की छोटी-छोटी और गोल-गोल लोई बना लेंगे और फिर चकला लेंगे और उस पर तोडा तेल लगा लेंगे ताकि आटे की लोई तोड़ी चिकनी हो जाये इसके बाद बेलन लेंगे और धीरे धीरे करके  पूरी  की तरह बेलनेगे  ध्यान रहे हमे आटे की लोई को चारो तरफ से आटे की लोई की तरह बेलेंगे ताकि हमारी पूरिया अच्छे से फूलेंगी इसी तरह सारे आटे की छोटी-छोटी लोई बनाएंगे और इसी तरह पूरी बेलेंगे । 


जब 4 से 5 पूरिया बील जाये तो हमे अब गैस जलानी है फिर गैस हमे कढ़ाई को गरम होने के लिए रख देना है जब कढ़ाई अच्छे से गरम हो जाये तो फिर हमे कढ़ाई पर तेल को गरम होने के लिए डालना है।  जब तेल अच्छे गर्म हो जाए तो फिर हमे बेली हुई पूरियो को तेल में डालना है अब हमे पूरी को मध्यम से अधिक गैस की आंच पर तलना है। जब हम पूरी तलेंगे तब हमे पूरी को झांगर से पूरी के कोनो को अच्छे से दबाना है ताकि हमारी पूरी फूली-फूली तलते समय बने।


ध्यान रखे हमे एक बार में एक या दो ही पूरियो को तलना है जब पूरी में हल्का भूरा रंग आने लगे तो हमारी पूरी अब अच्छे से पक चुकी है तो इसके बाद हमे पूरी को तेल से एक प्लेट पर निकल लेना है अब इसी तरह हमे बाकि की पुरियों को भी इसी तरह तेल में तलना है।  तो दोस्तों अब  आप घर पर ही स्वादिष्ट और लाजवाब आलू मसाला पूरी का आनंद लेना है 



Veg Fried Rice Ghar Par Kaise Banaye

दोस्तों आज हमने घर पर स्वादिष्ट आलू मसाला पूरी बनाने की रेसिपी सीखी है आशा  करता हूं आपको यह पोस्ट पसंद आएगी


      

Post a Comment

0 Comments