header ads

Aloo Ka Paratha Ghar Par Kaise Banaye - आलू का पराठा घर पर कैसे बनाए


Aloo Ka Paratha Ghar Par Kaise Banaye - आलू का पराठा घर पर कैसे बनाए






हेलो दोस्तों आज हम की रेसिपी में हम आलू के पराठे घर पर कैसे बनाए जाते है और वह भी आसान तरीको में तरीको में जानेंगे ताकि आप सब भी होटल जैसे स्वादिष्ट गरमा गरम  आलू के पराठो का मज़ा घर ही ले पाए तो चलिए दोस्तों अब शुरू करते है आज की रेसिपी आलू का पराठा घर पर कैसे बनाए।


Aloo Ka Paratha बनाने के लिए आवश्यक सामग्री



आटा
2 कप 
नमक
चम्मच ( स्वाद अनुसार )
आलू 
5 उबले हुए 
लाल मिर्च  पाउडर
1/4 चम्मच 
हरी मिर्च 
2 ( बारीक कटी हुई )
धनिया पाउडर
1/2  चम्मच    
अमचूर पाउडर 
1/4   चम्मच   
अदरक 
1/2   चम्मच  ( बारीक कटा हुआ )
हरा  धनिया 
3 - 4  चम्मच  ( बारीक कटा हुआ )



तो आइए दोस्तों अब हम आलू के पराठा बनाने की रेसिपी को शुरू करते है सबसे पहले हम एक बड़े बर्तन में दो कप गेहू का आटा लेंगे और अब आटे में आधा चम्मच नमक डालेंगे ( यह जरुरी नहीं है की आप नमक आधा ही चम्मच डाले आप अपने  स्वाद अनुसार नामक का इस्तेमाल कर सकते है ). और फिर एक छोटी चम्मच तेल डाल देंगे। इसके बाद अब हम आटे को मिक्स करेंगे और साथ ही साथ पानी भी डालेंगे और अब हम आटे को गुदना शुरू करेंगे ( एक बात धयान रखे हमे आटे को नरम नरम ही गुदना है जिस तरीके से हम घर पर रोटी बनाने के लिए आटा गुदते  है ). आटे को अच्छी तरह से गुदने के बाद अब हमे आटे को कम से कम 20 - 25 मिनट के लिए ढक के रख देना है जब तक आटा अच्छे से सेट ना हो जाए।


अब हम 5 से 6 बड़े दाने वाले उबले हुए आलू लेने है यानी कम से कम 300 से 400 ग्राम  लेंगे इसके बाद हम उबले आलू को हम अच्छे से छिल  लेंगे अब आलू को अच्छे से छिलने का बाद हम एक कटोरा लेंगे और उसमें हम छिले हुए आलू डाल देंगे  और आलू को अपने हाथों से अच्छी तरह से मैश ( आलू को  बारीक हाथो से मसल लेंगे )  कर लेंगे। आलू को अच्छे से मैश करने के बाद अब हम आलू में आधा छोटी चम्मच नमक डालेंगे या नमक को स्वाद अनुसार भी दाल सकते है. अब एक छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालेंगे। इसके बाद अब हम 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालेंगे और अब एक छोटी चम्मच दनिया पाउडर और इसके बाद एक छोटी सी चम्मच अमचूर पाउडर और अब एक छोटी चम्मच कद्दू कश किया हुआ अदरक डालेंगे और 2 से 3 चम्मच बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया।


अब हमे सारी सामग्री को आलू के साथ में अच्छे से मिलाएंगे जब तक की सारे मसाले अच्छी तरह से आलू के साथ मिल नहीं जाते कुछ देर तक मिलाने के बाद हमारा आलू का पेस्ट तैयार हो जायेगा।  अब  20 - 25 मिनट होने के  बाद हमारा आटा भी सेट हो चूका होगा और अब हम अपने हाथो पर तेल लगाएंगे और फिर आटे तोड़ी देर तक हाथो से मसल लेंगे।


अब हम आलू का पराठा बनाने के लिए गैस जला लेंगे और गैस पर तव को गरम होने के लिए रख देंगे तवा रखने के बाद हम गुदे  हुए आटे से हम तोडा सा आटा लेंगे और अब पराठे को अपनी पसंद के हिसाब से बना सकते है ( चाहे पराठे बड़े बनाये या छोटे बनाये आपको जैसा ठीक लगता हो आप उस तरह के आलू के पराठे बनाये। ) इसके  बाद हम आटे की लोई बना लेंगे लोई बनाने के बाद हम लोई को सूखे आटे में लपेटेंगे और उसके बाद लोई को चकला और बेलन से हम 2 - 3 इंच के वयस ( diameter ) में  बेल लेंगे। और अब बेलने के बाद आटे के ऊपर से  आलू का पेस्ट डालेंगे अब आटे को चारो तरफ से उठा कर बंद कर लेंगे  इसके बाद फिर हम सूखे आटे में अच्छे से लपेट लेंगे। अब पराठे को  बेलना शुरू करेंगे और बेलते समय पूरा ध्यान रखना है की पराठे को ज्यादा तेज़ दबाव के साथ  नहीं बेलना है


तवा गरम होने के बाद हम तवे पर 1 चम्मच तेल डालेंगे और तेल को चम्मच से तवे पर अच्छे से चारो और फैला लेंगे और  अब पराठे को तवे पर सिकने के लिए डालेंगे और हम पराठे को तवे की तरफ से अच्छे सीखने देंगे और फिर सिकने के बाद पराठे को पलट देंगे और फिर पराठे के ऊपर तेल डालेंगे और चारो तरफ फैलाऐंगे और इससे तरह से  पराठे की दूसरी भी सिकने के बाद तेल लगाएंगे और फिर चारो और फैला लेंगे और अब इससे तरह से  हम बाकि के पराठे भीं बनाएँगे सारे पराठे बनाने के बाद आप गरमा गरम स्वादिष्ट पराठो का घर पर ही आनंद ले सकते है 



French Fries Ghar Par Kaise Banaye

Anda Curry Ghar Par Kaise Banaye



दोस्तों आज हमने घर पर स्वादिष्ट आलू का पराठा बनाने की रेसिपी सीखी है आशा  करता हूं आपको यह पोस्ट पसंद आएगी


Post a Comment

0 Comments